Advertisement

सोनभद्र – *होमगार्ड्स लिखित परीक्षा–2025: सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र का परीक्षा केन्द्रों पर औचक निरीक्षण*

 

 

 *होमगार्ड्स लिखित परीक्षा–2025: सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र का परीक्षा केन्द्रों पर औचक निरीक्षण*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

जनपद सोनभद्र में दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड्स लिखित परीक्षा–2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में आज दिनांक 23.04.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा कक्षों, सामग्री भंडारण स्थलों (स्ट्रॉन्ग रूम) तथा सम्पूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित सामग्री की सुरक्षा एवं गोपनीयता में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का भी परीक्षण किया गया। सभी कैमरों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

 

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही, प्रवेश/निकास व्यवस्था, तलाशी प्रक्रिया, बाहरी व्यक्तियों की रोकथाम, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी हैं, तथा सम्पूर्ण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!