• नाली निर्माण न होने से ग्रामीण गंदे बदबूदार जल भराव के बीच रहने के लिए मजबूर।
बीकापुर अयोध्या : स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां प्रदेश सरकार साफ सफाई पर बजट देकर गांव-गांव में अभियान चला रही है। वहीं बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय भनीली मजरा निवाई में ग्राम वासी पानी निकासी के लिए ग्राम प्रधान से लेकर उच्व्य अधिकारियों से नाली निर्माण के लिए फरियाद कर रहे हैं। लेकिन ग्राम प्रधान विजय गौड़ बजट का अभाव बताकर नाली निर्माण न होने से लगभग 15 परों का पानी निकासी की व्यवस्था न होने से घर के आसपास पानी का जमाव हो गया है, जिससे ग्रामवासी बदबूदार वातावरण में रहने के लिए विवश हैं। ग्राम वासियों के द्वारा नाली निर्माण को लेकर उप जिला अधिकारी बीकापुर को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कराए जाने की मांग की है फिर भी ग्राम प्रधान का ध्यान उस तरफ प्राथमिकता के आधार पर नहीं जा रहा है। ग्राम वासियों का आरोप है कि ग्राम प्रधान सिर्फ बजट का भाव बताकर अपना भला टाल देते हैं। पंकज, पवन, अरुण, सुभाष, इंद्रजीत,प्रिंस कुमार, शालू यादव, नीलकमल आदि लोगों ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी बीकापुर को देकर पानी निकासी के लिए नाली निर्माण कराए जाने की फरियाद की है।
Leave a Reply