Advertisement

विधिक शिविर का हुआ आयोजन, दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड, व आगामी आयोजित शिविर के विषय में किया जाकरूक,

*न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन
रामगढ़ (अलवर ) राजस्थान

विधिक शिविर का हुआ आयोजन, दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड, व आगामी आयोजित शिविर के विषय में किया जाकरूक,वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में बताया।

 

रामगढ़, आज दिनांक 6 सितंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर एवं तालुका विधिक सेवा समिति लक्ष्मणगढ़,गोविंदगढ़ अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश गोपाल सैनी के निर्देशानुसार आज आमजन को अधिकारों कि जानकारी दी,वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता मॉडयूल के अनुपालन में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाने और जागरुकता रहने परिवार में वरिष्ठ नागरिकों के महत्व के विषय पर जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान पीएलवी अनिल कुमार ने बताया कि माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के पत्र क्रमांक -5418-5432


दिनांक 29.08.2024 की अनुपालना में अलवर जिले में दिव्यांगजनों के पंजीकरण बढ़ाने एवं दिव्यांगजनों को डिजिटल प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी करवाया जाकर विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करवाए जाने के उद्देश्य से पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ एवं पंचायत समिति गोविंदगढ़ पर 09.09.2024 (सोमवार) प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उक्त शिविर में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड जारी, पंजीयन किये जाने हेतु चिकित्सा प्रमाण-पत्र बनवाये जायेंगे।


साथ ही दिव्यांगजनों के रोडवेज पास, विकलांग छात्रवृति, स्वरोजगार हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, दिव्यांगजन सुखद दाम्पत्य योजना, उपकरण सहायता योजना आदि के आवेदन करवाये जायेंगे। कार्यालय जिला कलक्टर, अलवर के आदेश क्रमांक -3712 दिनांक 28.08.2024 के अनुसार उपखण्ड अधिकारी शिविर के प्रभारी रहेंगी।
आमजन को जागरूकता शिविरों के माध्यम से जागरूक किया जाकर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
तालुका विधिक सहायता प्रदान करता है।


सामाजिक संरक्षण प्रदान करने में सहायता करता है तथा 28 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में जानकारी देकर उसमें राजीनामे के माध्यम से अपने विवादों का निपटारा करवाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर वीडीओ शंकर लाल कीर, सरपंच परवीन, एलडीसी बाबूलाल मीणा, पीएलवी अनिल कुमार,अंजू कुमारी, ग्राम पंचायत की महिलाएं सहित अन्य मौजूद रहें।

न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन

रामगढ़( अलवर )राजस्थान

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!