पनियरा विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया
सत्यार्थ वेब न्यूज
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
महराजगंज
गुरुवार 05/09/024 की शाम करीब 3:30 बजे के आसपास, पनियरा मुजूरी मुख्य हाईवे पर स्थित,डिंगूरी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से,पनियरा नगर पंचायत के अब्दुल कलाम आजाद नगर निवासी बाइक सवार तीन युवाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

घटना की खबर सुनते ही पूरा नगर पंचायत शोक की लहर में डूब गया।हर कोई घटनास्थल जाकर घायलों का हाल जाना या कोई शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा रहा।लेकिन एक ही मुहल्ले के तीन युवाओं की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल,पूर्व ग्राम प्रधान राजेश पाल,पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल अब्दुल कलाम आजाद नगर मुहल्ले में पहुंच शोक संतप्त परिवार से मिल कर उनको ढांढस बंधाया।

इस हृदय विदारक घटना में
डब्लू प्रजापति (35 वर्ष) पुत्र मल्लर प्रजापति,छोटू प्रजापति (25 वर्ष) पुत्र रामचंद्र प्रजापति और आकाश प्रजापति (17 वर्ष) पुत्र जयनाथ प्रजापति की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे कि,अचानक ट्रक की चपेट में आने से तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
प्रभु मृतकों के परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की संबल प्रदान करें।
















Leave a Reply