Advertisement

बिहारीपुरा को 10 साल बाद ग्रामीण को बंदी आस

बिहारीपुरा को 10 साल बाद ग्रामीण को बंदी आस

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा शाहपुरा ब्यूरो चीफ गोपाल आचार्य

भीलवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत आमली के बिहारीपुरा मैं विगत 10 सालों से अनुसूचित जनजाति के वार्ड में आमजन मजबूरन गंदगी की ओर कीचड़ भरे जीवन जीने को मजबूर है श्री वैष्णव ने कहा है कि जहां एक और अनुसूचित जनजाति को राजस्थान सरकार मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास कर रही है और मजबूती प्रदान करने में अपना पूरा-पूरा योगदान दे रही है वहीं दूसरी ओर पंचायत प्रशासन की अनियमिता और अनदेखी का शिकार हो रहे है

अनुसूचित जनजाति के आमजन इस समस्या को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिला आईटी प्रभारी भीलवाड़ा गोविन्द वैष्णव ने अपने ग्राम पंचायत आमली गढ़ के बिहारीपुरा गांव के वार्ड 2 में जनता को होने वाली समस्याओं को क्षेत्र विधायक उदय लाल भडाणा को अवगत करवाया इस जनता की समस्या को देखते हुए तुरंत क्षेत्रीय विधायक ग्राम पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्याओं को अवगत कराया

जिसको लेकर प्रशासन मौका स्थिति को देख तुरंत वार्ड में सीसी रोड निर्माण का काम चालू करवाने की प्रक्रिया चालू करवाई जहां एक तरफ पंचायती राज विभाग पंचायत के विकास के लिए लाखों करोड़ों रुपए व्यय करता है वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत आमली गढ़ के बिहारीपुर गांव में 10 सालों से वार्ड वासियों को मजबूरन इस गंदगी कीचड़ भरे रास्ते में गुजरा पड़ रहा है जीवन जीने को मजबूर है इस बार ग्राम पंचायत से आस बंदी वहीं वार्ड वासियों ने मेहनती और विकास पुरुष विधायक उदयलाल भडाणा का धन्यवाद ज्ञापित किया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!