Advertisement

लेब टेक्नीशियन को शराब पीकर स्टॉप के साथ गाली गलौज करना पड़ा महंगा

लेब टेक्नीशियन को शराब पीकर स्टॉप के साथ गाली गलौज करना पड़ा महंगा

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

 

सोनभद्र । राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर में एक लैब टैक्निशियन को शराब पीकर इमरजेंसी ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथल गाली गलौच, अभ्रदता, जबरदस्ती हाथ पकड़कर खीचना एवं धमकाना उस वक्त भारी पड़ गया जब जाँच के बाद आरोपी एलटी को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने निलंबित करते हुए उसे कार्यालय सीएमएस 200 बेड एमसीएच विंग से सम्बद्ध कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गत 27 जुलाई की रात को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अन्तर्गत ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन हरिश्चन्द्र द्वारा शराब पीकर इमरजेंसी ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ गाली गलौच, अभ्रदता, जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचना एवं धमकाया गया। पीड़ितों ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एस0के0सिंह से इसकी शिकायत की थी, जिस पर प्रधानाचार्य ने एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच कराई थी।

प्रिंसिपल एस0के0 सिंह ने बताया कि “एलटी हरीशचंद्र पर ड्यूटी अवधि में शराब पीना, उच्चाधिकारियों सहित सहकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करना, ड्यूटी अवधि में ब्लड डोनर के साथ दुर्व्यवहार एवं लड़ाई झगड़ा करना सहित अन्य गंभीर आरोप लगाये गए हैं। उक्त कृत्य अमर्यादित, आपत्तिजनक एवं उप्र राज्य कर्मचारी अचारण नियमावली के विरूद्ध है। बीते मंगलवार को जाँच टीम से प्राप्त रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर आरोपी एलटी हरिश्चंद्र को निलंबित करते हुए कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक 200 बेड एमसीएच विंग में सम्बद्ध कर दिया है और पुरे मामले की जाँच के लिए 200 बेड एमसीएच विंग के सीएमएस को जाँच अधिकारी नामित किया है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!