Advertisement

मांडलगढ़ के बिलिया गांव के नाले में दो युवकों की डूबने से मौत_

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज

मांडलगढ़ के बिलिया गांव के नाले में दो युवकों की डूबने से मौत_

भीलवाड़ा_ जिले के मांडलगढ़ क्षेत्र के रलायता ग्राम पंचायत के बिलिया गांव के निकट बरसाती नाले में यूको के डूबने के समाचार मिले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश बैरवा और शिवलाल सालवी की बिलिया के निकट बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता कि दोनों युवक बरसाती नाले में मछली पकड़ने गए थे। दोनों युवक निकटवर्ती ग्राम थल कला के बताए गए हैं। परिवारजनों को सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

बीगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को निकाल कर मांडलगढ़ की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!