Advertisement

ट्रक की टक्कर से दिहाड़ी मजदूर की मौत

संवाद
गौरा/बीरापुर
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

ट्रक की टक्कर से दिहाड़ी मजदूर की मौत

गौरा। पूरा मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा जगतपुर मोड़ के पास का है। जहां ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में घायल मजदूर की मौत हो गई। फतनपुर थाना क्षेत्र के मसौली गांव निवासी देवतादीन का बेटा राकेश पटेल(40) लेंटर मशीन पर काम करता था। मंगलवार की सुबह लेंटर मशीन पर बैठ कर जौनपुर जा रहा था। जगतपुर मोड़ के समीप लेंटर मशीन और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें राकेश ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और लेंटर मशीन का टायर उसके ऊपर चढ़ गया और बुरी तरह घायल हो गया। लोगों द्वारा आनन फानन में गौरा सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही राकेश की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर वापस आ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!