• लंबे रूटों पर चलेंगी डबल डेकर ई-बसें, महाकुंभ से पहले सेवा शुरू करने की तैयारी…
प्रयागराज : लंबे रूटों पर परिवहन निगम की डबल डेकर ई-बसों का संचालन किया जाएगा। महाकुंभ से पहले सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर मुख्यालय स्तर से निर्णय लिया जाएगा। डीजल संचालित डबल डेकर निजी बसें संचालित होती हैं, लेकिन परिवहन निगम की ओर से पहली बार डबल डेकर ई-बसें संचालित की जा रही हैं। अंतरराज्यीय बस अड्डे से डबल डेकर बसें भी चलाने के लिए मंथन चल रहा है। आर एम गौरव वर्मा नें बताया कि डबल डेकर बसों को लेकर परिवहन निगम को ही अंतिम निर्णय लेना है। महाकुंभ से पहले प्रयागराज के लिए ई-बसें चलाए जानें की तैयारी चल रही है। इससे यात्री स्लीपर और चेयरकार दोनों की सुविधा ले सकेंगे।
सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज की ओर से कई इंतजाम किए जा रहे हैं। महाकुंभ से सीएनजी और ई-बसें भी बेड़े में शामिल होंगी।
Leave a Reply