Advertisement

सोनभद्र : अगस्त माह में एनसीएल से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह।

www.satyarath.com

जिला रिपोर्टर “चंद्रिका प्रसाद” जिला सोनभद्र स्थान शक्तिनगर   मोबाइल : 9415646427

• अगस्त माह में एनसीएल से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह।

www.satyarath.com

===========

सोनभद्र :  नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से अगस्त माह के अंत में 5 अधिकारियों व 35 कर्मचारियों सहित कुल 40 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। एनसीएल मुख्यालय से सुरक्षा और बचाव विभाग में पदस्थ वरीय निजी सचिव श्री सोमारू प्रसाद कौशल सेवानिवृत्त हुए ।

बुधवार को मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री मनीष कुमार एवम् निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे |इस अवसर पर अपने उद्बोधन में निदेशक (कार्मिक) श्री मनीष कुमार ने श्री सोमारू प्रसाद के कार्यालयीन, सामाजिक और निजी जीवन में सफल होने पर बधाई दिया । साथ ही किसी भी आवश्यकता पर एनसीएल द्वारा हमेशा सहयोग करने के का भरोसा देते हुए आगे के जीवन के सपरिवार सुखद और सुखमय होने की कामना की ।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण ने कहा कि श्री सोमारू प्रसाद कार्यालयीन और सामाजिक जीवन में पूरी तरह से मुस्तैद रहे । आपकी कर्तव्यनिष्ठा के लिये एनसीएल की ओर से आभार व्यक्त किया । साथ ही स्वस्थ और सुखमय आगामी जीवन की कामना किया ।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हुए कर्मी श्री सोमारू प्रसाद ने अपने लंबे कार्यालयीन जीवन के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया और अपनी उपलब्धियों का श्रेय एनसीएल को दिया ।गौरतलब है कि एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों व इकाइयों में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!