Advertisement

अंबेडकर नगर : जलालपुर नगर में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 के तहत नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

•  जलालपुर नगर में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 के तहत नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अंबेडकरनगर : कार्यशाला का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत हुई । मुख्य अतिथि केशरी नंदन त्रिपाठी वरिष्ठ नेता कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान एक सर्वसमावेशी पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग और क्षेत्र को पार्टी से जोड़ना है। यह अभियान विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में भाजपा की पहचान को और मजबूत करेगा।1 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ होगा। यह अभियान 1 सितंबर से 17 सितंबर तक प्रथम चरण में चलेगा और 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक द्वितीय चरण में जारी रहेगा। जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,वरिष्ठ नेता शिवपूजन वर्मा ,सोशल मीडिया जिला प्रमुख शाश्वत मिश्र, ने भी इस अभियान की महत्वता पर प्रकाश डाला। नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जुटें और जलालपुर नगर को सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य रखें। सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब भाजपा सशक्त होगी। कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष शिवराम मिश्र,सुरेश गुप्त, बेचन पांडे,नगर महामंत्री विकाश निषाद,नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, आशाराम मौर्य, शीतल सोनी,नगर मंत्री रामवृक्ष भार्गव,रोशन सोनकर,अमित गुप्त,सतनाम सिंह,मनोज पांडे,जितेंद्र शिल्पी,शक्ति केंद्र संयोजक गौरव उपाध्याय,विनय मिश्र,शिवनाथ त्रिपाठी,सभासद अजीत निषाद,अनुज सोनकर,आशीष सोनी,मोर्चा,प्रेमचन्द, सीमा गुप्ता,विनोद मौर्य,रेनू प्रजापति, संदीप गुप्ता,सोनू गौड़, विक्की गौतमसमेत बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारी /कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!