रिपोर्टर राहुल सिंह चौहान धार मध्यप्रदेश
सरदारपुर माताजी मंदिर पर आगामी नवरात्रि महोत्सव मनाया जाने हेतु समिति का गठन हुआ

सरदारपुर- दिनांक 25/08/2024 को स्थानीय माताजी मंदिर पर आगामी शारदीय नवरात्रि महोत्सव मनाए जाने एवं उत्सव समिति का गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे विगत वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया जाने के उपरांत सर्वानुमति से विगत अध्यक्ष श्री लोकेंद्र बैरागी को हि आगामी उत्सव समिति के अध्यक्ष का पुनः दायित्व प्रदान किया गया जिसका उपस्थित समस्त माता भक्तों द्वारा ताली बजाकर समर्थन किया गया एवं कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जो इस प्रकार है
संरक्षक जगत जननी मां जगदंबे
अध्यक्ष श्री लोकेंद्र बैरागी (लाला)
उपाध्यक्ष श्री आदित्य यादव
सचिव श्री रोहित बंसल
कोषाध्यक्ष श्री अंश मिश्रा
प्रवक्ता एवं मंच संचालक श्री देवराज गोराना
सोशल मीडिया प्रभारी श्री हर्षित मारू

















Leave a Reply