भारत विकास परिषद ने किया संगोष्ठी का आयोजन
पलवल-26 अगस्त
कृष्ण कुमार छाबड़ा
भारत विकास परिषद् पलवल शाखा द्वारा सरस्वती सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में भारतीय समाज में सकारात्मक परिवर्तन को गति देने एवं समाज में अनुशासन व देशभक्ति के भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक पवन जिंदल, भारत विकास परिषद के उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि दक्षिण क्षेत्र के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल बंसल , पलवल के विधायक दीपक मंगला, कार्यक्रम संयोजक अतुल मंगला, शाखा अध्यक्ष स्वतंत्र गोयल एवं पूर्व प्रान्तीय अधिकारी अनिल मोहन मंगला ने माँ भारती के प्रतीक चित्र के समक्ष दीप जला कर किया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पवन जिंदल ने समाज में पंच परिवर्तन का आह्वान किया है ताकि अनुशासन एवं देशभक्ति से ओतप्रोत युवा वर्ग अनुशासित होकर अपने देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करे। इस पंच परिवर्तन में पांच आयाम शामिल किए गए हैं – (1) स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, (2) नागरिक कर्तव्य, (3) पर्यावरण, (4) सामाजिक समरसता एवं (5) कुटुम्ब प्रबोधन। इस पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। समाज में बढ़ते एकल परिवार के चलन को रोक कर भारत की सयुक्त परिवार परंपरा को बढ़ावा देने की आज महती आवश्यकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल और विशिष्ठ अतिथि अनिल बंसल ने अपने सम्बोधन में बताया कि

पंच परिवर्तन उभरते भारत की चुनौतियों का समाधान करने में समर्थ है। पंच परिवर्तन आज समग्र समाज की आवश्यकता है। पंच परिवर्तन में समाज में समरसता (बंधुत्व के साथ समानता), पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली, पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए पारिवारिक जागृति, जीवन के सभी पहलुओं में भारतीय मूल्यों पर आधारित ‘स्व’ (स्वत्व) की भावना पैदा करने का आग्रह जैसे आयाम शामिल हैं। अन्त में कार्यक्म संयोजक और हरियाणा के अतिरिक्त महाअधिवक्ता अतुल मंगला ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सभी एन जी ओ और समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल मोहन मंगला ने किया।
इस अवसर प्रांतीय संयोजक भारत को जानो श्री प्रदीप शर्मा प्रांतीय संयोजक समूह गान श्री राम किशन गोयल प्रांतीय महिला सहभागिता विनिता गुप्त एवम क्षेत्रीय सचिव महिला सहभागिता शशी मंगला, मनीषा मंगला, महिला संयोजिका अल्पना मित्तल एवम श्याम सुंदरी ,जिला समन्वयक भगवत सिंगला, सतीश कौशिश,शाखा सचिव रविदत्त शर्मा,पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल, नरेन्द्र अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सुनील दत्त शर्मा, राजेन्द्र बंसल, राहुल गर्ग, वीरेन्द्र पाहुजा, पवन भुटानी, राजन गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता ,राजेंद्र बंसल , हेम मंगला व शंकरलाल अरोड़ा, धर्मेंद्र जिंदल ,जिला पलवल की तीनों शाखाएं के सदस्य माधव व होडल शाखा के अध्यक्ष गुलशन गोयल व भोजराज ,आर्यसमाज से मोती लाल गुप्ता आई एम ए के डा. रजनीश, सुभाष गोयल, नोवक गुप्ता, ग्रीश गुप्ता , एन जी ओ, विभिन्न समाज, व्यापार मण्डल, प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन के सैंकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित थे।


















Leave a Reply