कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में किया गया 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन
पलवल-26 अगस्त
कृष्ण कुमार छाबड़ा
आर्य केंद्रीय सभा पलवल के तत्वाधान में योगीराज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष में 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन बड़े हर्ष उल्हास में उत्साह के साथ मास्टर कर्मवीर गहलोत प्रधान आर्य केंद्रीय सभा पलवल के सानिध्य में आर्य समाज जवाहर नगर कैंप पलवल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर जयप्रकाश आर्य ने की तथा मुख्य अतिथि दीपक मंगला विधायक पलवल थे ।

विशिष्ट अतिथि डॉ महेश चंद गर्ग , हरिश्चंद्र शास्त्री, ब्रह्मचारी राजदेव आर्य, योगाचार्य गुरमेश सिंह आर्य , विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर आचार्य देशराज शास्ती, ओम प्रकाश शास्त्री, आचार्य प्रमोद शास्त्री के प्रवचन व मधुर शिक्षाप्रद भजनों उपदेश से प्रभावित होकर लोगों ने तालियां बजाई तथा शहर की सारी आर्य समाजों के प्रतिनिधि व आर्य समाज महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल गांवों से भी भारी तादाद में सैकड़ो आर्य जन उपस्थित हुए। विशेष रूप से अपने प्रवचन में देशराज शास्त्री ने श्री कृष्ण जी के जीवन चरित्र व उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रवीण ग्रोवर ,जगबीर गिरधर पूर्व प्रधान केंद्रीय सभा, दौलतराम गुप्ता कोषाध्यक्ष, मोतीलाल गुप्ता प्रधान आर्य समाज शहर, प्रोफेसर जयप्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज कैंप , टेकचंद गहलोत सीहोल, नरेंद्र आर्य अल्लापुर, राजेश मंगला, सुरेंद्र आर्य मंत्री केंद्रीय सभा, सुरेंद्र चौहान जोधपुर, नारायण सिंह आर्य, वीर सिंह आर्य, बुधराम तेवतिया, रघुवीर सिंह तेवतिया, प्रदीप सरदाना, रामप्रसाद फोरमैन, नारायण सिंह रावत, वीर सिंह आर्य सहित अनेक शहर के सैकड़ो आर्यजन गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे


















Leave a Reply