सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे बेहतर उपाय
पलवल-26 अगस्त
कृष्ण कुमार छाबड़ा
पलवल पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव बारे विभिन्न कार्यक्रम आयोजत कर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम टेक्नोलॉजी के दौर में इतने तेजी से विकास कर रहे है कि इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जितनी तेजी से हम इस डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे है उतनी ही हम लोगों की इंटरनेट पर निर्भरता भी बढ़ रही है इसके साथ साइबर अपराध के भी मामले बढ़ रहे है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और बैंक संबधी किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा न करें, क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं । उन्होंने कहा कि साइबर फ्राड से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता ही बेहतर उपाय है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करने में जुटी है। पुलिस ने इस विषय के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को जागरूक कर रही है वही आम लोगों को भी जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी किसी के साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुंरत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ।

















Leave a Reply