Advertisement

आईटीआई में ऑफलाइन माध्यम से ले सकते है दाखिला,अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित

आईटीआई में ऑफलाइन माध्यम से ले सकते है दाखिला,अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित

पलवल-23 अगस्त
कृष्ण कुमार छाबड़ा

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा द्वारा राज्य में स्थित निजी एवं सरकारी आईटीआई में ऑफलाइन दाखिले का एक और अंतिम मौका दिया है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। इसी के आधार पर आवेदकों को ऑन द स्पॉट दाखिला दिया जा रहा है।
प्रधानाचार्य इंद्राज सिंह ने बताया है कि आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया गत 7 जून से चल रही है। इस दौरान कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा द्वारा चार ऑनलाइन मेरीट लिस्ट जारी की जा चुकी है। जो छात्र-छात्राएं फॉर्म भरने व दाखिला लेने से वंचित रह गए थे, उनके लिए विभाग ने अंतिम मौका दिया है, जिसमें दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई पलवल में 25 ट्रेड में 728 सीटें है। जो छात्र- छात्राएं फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे, वह 31 अगस्त 2024 तक प्रतिदिन फॉर्म भरकर आईटीआई पलवल में रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। आईटीआई पलवल में जिन ट्रेडों में सीट रिक्त हैं, उनमें कारपेंटर, प्लंबर, वेल्डर, सिलाई कटाई, ब्यूटीशियन, टूल एंड डाई मेकर, टर्नर, इत्यादि शामिल है। दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर अपने मेरिट कार्ड सहित सभी दस्तावेजों के साथ आईटीआई पलवल पहुंचकर रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। आज के आधुनिक युग में औद्योगिक क्षेत्र में आईटीआई पास छात्रों की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए जो छात्र-छात्राएं दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं, वह 31 अगस्त 2024 तक प्रतिदिन आईटीआई पलवल में आकर रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!