• 150 किलो सोन पापड़ी और एक कुंतल छेना नष्ट कराया।
रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटी मिठाई की बिक्री पर अंकुश के लिए चलाए गए अभियान में टीम ने डेढ़ कुंतल सोन पापड़ी व एक कुंतल छेना नष्ट कराया गया है। इसके साथ ही तीन दुकानों से 10 नमूने भी भरे गए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. नीरज पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, प्रिया त्रिपाठी, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा व भगौती प्रसाद ने छापे मारी अभियान चलाया। इस दौरान बिंद्रा स्वीट्स आवास विकास कालोने से सोन पापड़ी, खोया, रंगीन बूंदी, छेना मिठाई व खोया मिठाई के नमूने लिया। ओम सांई ट्रेडर्स बस स्टैंड फतेहपुर से मिल्क केक, कलाकंद व छेना, जायसवाल ट्रेडर्स फतेहपुर से छेना मिठाई व सोहन पापड़ी के नमूने लिये गए। टीम द्वारा करीब 150 किलो सोहन पापड़ी, 60 किलो रंगीन बूंदी, एक कुंतल छेना मिठाई, 50 किलो खोया मिक्स मिठाई, 60 किलो खोया को नष्ट कराया गया।
Leave a Reply