Advertisement

सिकराय विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ विद्यालय के सामने सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने को लेकर और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरवाने के लिए किया विरोध प्रदर्शन:

https://satyarath.com/

दौसा से रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की खबर

सिकराय विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ विद्यालय के सामने सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने को लेकर और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरवाने के लिए किया विरोध प्रदर्शन:

रामगढ़ गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
विद्यालय के लिए सड़क पार करते हुए बाइक की चपेट में आने से घायल हुई बालिका :

सिकंदरा थानांर्गत रामगढ़ गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने आ रही छात्रा के सिकंदरा–गीजगढ़ मेगा हाइवे को पार करते समय विद्यालय के सामने ही बाइक से टक्कर लग जाने से घायल हो जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षकों को खरी खोटी सुनाते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में शिक्षकों की कमी, लापरवाही और देरी से आने का आरोप लगाते हुए मुख्य दरवाजे को बंद कर शिक्षा विभाग के व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के सामने सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरवाने सहित अन्य विद्यालय की समस्याओं को दूर करवाने की मांग की ।जिस पर मौके पर सिकंदरा पुलिस अधिकारी रघुवीर सिंह ने पहुंच कर ग्रामीणों और शिक्षकों को समझाइस कर दरवाजा खुलवाया । ग्रामीण गजानंद कसाना सहित अन्य ने बताया कि मंगलवार सुबह विद्यालय आ रही कक्षा 3 की छात्रा तनिष्का गुर्जर पुत्री कुमेर सड़क पर कर विद्यालय जा रही थी कि अचानक मोटर साइकिल को टक्कर लग से घायल हो गई उस समय विद्यालय में शिक्षक नहीं होने जिसको ग्रामीणों द्वारा गीजगढ़ अस्पताल भेजकर उपचार करवाया ।वही दूसरी तरफ ग्रामीण अभिभावकों ने रोष व्यक्त करते हुए आए दिन विद्यालय के बालकों के साथ हो रही घटनाओं के लेकर शिक्षको को खरी खोटी सुनाते हुए विद्यालय प्रार्थना सभा के समय मुख्य दरवाजे विद्यालय पर शिक्षक के खड़े होने,विद्यालय के सामने मेगा हाइवे पर ब्रेकर बनवाने, प्रधानाचार्य, गणित,विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षकों लगवाने और कार्यरत अध्यापकों के समय पर आने की मांग की। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर सहित अन्य शिक्षा विभाग अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों को सभी शिक्षकों की कमी के बारे में ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से बालकों की पढ़ाई नही हो रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर जिला कलेक्टर के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस बारे में सिकदंरा पुलिस डिओ रघुवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों और शिक्षिका में आपसी समझाइश करवाई।विद्यालय विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका सुनीता ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित कक्षा 9 से 12 तक के सभी शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं,भवन का का भी पूर्णतया अभाव है। विद्यालय में शिक्षकों को समय पर आने को पाबंद किया है।
इस दौरान समय सिंह ,हरिसिंह ,छोटेलाल, लखन ,हिम्मत, सुरेंद्र रामखिलारी, कुमेर, किशन लाल बैरवा,  इन्द्र बैरवा ,विनोद बैरवा ,रवि, सचिन, अनिल, दीपक सहित मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!