Advertisement

चित्तौड़गढ़ : आरणी में नंदी व बछड़ी विवाह में हथलेवा राशि गौशाला भेजी।

www.satyarath.com

जिला: चित्तौड़गढ़ 

ख़बर लोकेशन: राशमी

स्थानीय रिपोर्टर: शंभू लाल आचार्य

मोबाइल: 9950689733

@ShambhuLalAchar

आरणी में नंदी व बछड़ी विवाह में हथलेवा राशि गौशाला भेजी।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

राशमी। क्षेत्र के आरणी गांव में मंगलवार को नंदी एवं बछड़ी का विवाह करवाया गया। वृत्षोसर्ग विधि से संपन्न विवाह के दौरान प्राप्त हथलेवा राशि एवं चांदी को गौ सेवा के लिए भरक माता स्थित गौशाला को दान किया गया। पंडित गोपाल लाल शर्मा मातृकुंडिया ने बताया कि धर्म शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि वृत्षोसर्ग विधि से नंदी एवं बछड़ी का विवाह पितृ मोक्ष के लिए किया जाता हैं। आरणी में राम शंकर शर्मा,मधुसूदन शर्मा,भेरू शंकर पंचोली,राधेश्याम पंचोली की यजमानी में विवाह का आयोजन किया गया। आसपास के देवालयों के पुजारी,ब्राह्मण,साहूकारों आदि गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान धर्म प्रेमियों ने हाथलेवा में रजत एवं नगदी का दान किया। जिसके तहत 2100 रूपये की चांदी एवं 7500 रूपये की राशि एकत्रित हुई। जिसे गौशाला में दान किया गया। नंदी एवं बछड़ी को भी गौशाला भिजवाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!