Advertisement

गुना-आजादी के 78 साल बाद भी बमौरी के भोटीपुरा गांव दहा संस्कार के लिए शमशान भूमि नहीं

https://satyarath.com/

आजादी के 78 साल बाद भी बमौरी के भोटीपुरा गांव दहा संस्कार के लिए शमशान भूमि नहीं

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

गांव के लोगों को राजस्थान में जाना पड़ता है दहा संस्कार के लिए हाल ही में ग्राम भोटी पुरा निवासी हरिविलाश प्रजापति के पिता मूलचंद प्रजापति के निधन हो जाने पर वर्षा ऋतु में राजस्थान में दहा संस्कार के लिए बीच में नदी रुकावट बनती हैं जिसके चलते मूलचंद प्रजापति के शव यात्रा को नदी किनारे कई घण्टे इंतजार करना पड़ा जिससे प्रजापति समाज में आक्रोश है आज आखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ गुना के संरक्षक व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति ने भोटी पुरा में आकर बताया की आज आखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ नई दिल्ली मुंबई के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने मूलचंद प्रजापति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी अभी तक भोटी पुरा के व्यक्ति शमशान भूमि नहीं होने से परेशान हैं और राजस्थान में दहा संस्कार करने जाना पड़ता है और वर्षा ऋतु में नदी जाने पर शव यात्रा को कई घण्टे इंतजार नदी उतरने का करना पड़ता है प्रजापति समाज में इस पर आक्रोश व्याप्त है शीघ्र प्रशासन शमशान भूमि एलॉट करें इस अवसर पर युवा बमौरी अध्यक्ष टीकाराम प्रजापति, नंद किशोर प्रजापति, मुकेश प्रजापति, रामस्वरुप प्रजापति, उदय लाल प्रजापति, भरत प्रजापति, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!