Advertisement

महराजगंज : स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर महराजगंज में जिलाधिकारी व एसपी ने निकाली बाईक रैली।

www.satyarath.com

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर महराजगंज में जिलाधिकारी व एसपी ने निकाली बाईक रैली।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की बाइक पर जिलाधिकारी अनुनय झा,एवं अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह की बाइक पर जिले के पुलिस कप्तान सोमेन्द्र मीणा ने तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर बैठे,और खूब लहराए…

www.satyarath.com

www.satyarath.com

महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर जहां एक तरफ पूरे जनपद में देशभक्ति का रंग छाया नजर आया,वहीं सड़कों पर निकल रही तिरंगा यात्रा हो या फिर चौक – चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से बज रही देश भक्ति की धुनें,यानी सब मिल मिलाकर आजादी के जश्न को मनाने के लिये आतुर दिखे।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

इस राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र से लेकर जनपद के अंदरूनी क्षेत्र के थाना प्रभारियों को,खास सतर्कता बरतने के लिये निर्देशित कर रखा है।साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर को खास बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है,वहीं दूसरी तरफ सोनौली बार्डर पर चौकी प्रभारी अनघ कुमार और एसएसबी के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है।

www.satyarath.com

प्रदेश सरकार और शासन के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा ने दिनांक 13 से 15 अगस्त के मध्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान का कार्यक्रम आयोजित करने के कड़े निर्देश दिये।

इसके तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारीयों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अमर शहीद स्मारकों पर राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण कर झंडा गीत एवं राष्ट्रीय गीतों का वादन कराया जा रहा है।तथा अमर शहीदों को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत शहीद स्मारक ठूठीबारी पर पुलिस बैंड का वादन करते हुए राष्ट्रगान गाकर अमर शहीद सपूतों को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजस्व व पुलिस व अन्य विभाग के संयुक्त टीम में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी निचलौल तथा थाना निचलौल पुलिस के साथ तहसील निचलौल, मेन तिराहा, चिउटहा मोड़, सात पांच पुल, चमनगंज पुल, महाशय मुहल्ला, सीएचसी तिराहा,मिया मुहल्ला, हिन्दी मुहल्ला, हर्रेडीह कस्बा निचलौल में मोटरसाईकिल तिरंगा यात्रा किया गया।

इसके साथ ही सभी थानों और चौकियों को सजाकर राष्ट्रभक्ति के रंग से सराबोर किया गया है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से देशभक्ति गीतों का वादन और धुनें बजाकर माहौल बनाया जा रहा है। चौराहों से निकलने वाले व्यक्ति का ध्यान बरबस ही यह मधुर गीत अपनी तरफ खींच ले रहे हैं।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!