हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र,छात्राओं को किया गया पुरस्कार से सम्मानित।
सोनभद्र , म्योरपुर/विजय कुमार यादव

ग्राम पंचायत पड़री सामुदायिक भवन में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखमनीया देवी माता अजय कुमार गौतम के सौजन्य से गांव में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया मौके पर ग्राम प्रधान पति सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि यह प्रोग्राम हर वर्ष 15 अगस्त के शुभ अवसर पर आयोजित किया जाता है जो गांव के बालक बालिकाएं सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं उनको पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति सुभाष चन्द्र यादव,रोजगार सेवक अशोक कुमार यादव,पशु मित्र पवन कुमार यादव,संतोष दयाल यादव,सरोज यादव,कृष्ण गोविंद उर्फ सोनू यादव, मोनू यादव,अन्य ग्रामीण व छात्र छ्त्राएं उपस्थित रहे।














Leave a Reply