Advertisement

भीलवाड़ा जिले में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह—

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

भीलवाड़ा जिले में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह—

जिला मुख्यालय पर सैनिक कल्याण राज्य मंत्री ने किया झंडा रोहण-
जिले में स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय पर, पुलिस लाइन में राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री विजय सिंह ने प्रातः 9:05 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।

इसके पश्चात परेड़ निरीक्षण किया एवं मार्च पास्ट का कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन किया। आयोजन के दौरान सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।

शहर के कई स्कूल एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। समारोह के दौरान जिले की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस को हर्षोल्लास से मनाने की अपील की है ।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 80 प्रतिभाओं को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।। छात्र-छात्राओं एवं पुलिस टीम द्वारा मार्च पास्ट एवं बैंड प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी के साथ स्वतंत्रता सेनानियों/शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं का सम्मान शॉल, ओढाकर किया गया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालय पर झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरकार एवं प्रशासन के द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत लोग अपने घरों पर तिरंगे झंडे लगा कर स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!