Advertisement

सोनभद्र : श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव पार्वती के विवाह का विशद वर्णन – अचार्य दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी

www.satyarath.com

श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव पार्वती के विवाह का विशद वर्णन – अचार्य दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी

www.satyarath.com

रिपोर्टर सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

ममुआ (बिच्छी पड़ाव)राबर्ट्सगंज स्थित केडी होटल में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन आज कथा व्यास मानस मर्मज्ञ श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने सती मोह से शिव पार्वती के विवाह तक के प्रसंगों का विशद वर्णन किया। कथा से पूर्व कथा से पूर्व यजमान के डी होटल के मालिक संजय देव पांडेय और उनकी पत्नी ने हवन पूजन किया ! कथा के दूसरे दिन विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंबरीश सिंह ने आचार्य को आचार्य को साल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिए !

www.satyarath.com

अचार्य ने बताया कि त्रेता युग में एक बार महर्षि अगस्त्य के आश्रम से वापस आते हुए मार्ग में माँ सीता की खोज में लगे हुए मानव रूपधारी भगवान श्री राम को देख कर भगवान शिव ने जय सच्चिदानंद कह कर प्रणाम किया एवं आगे बढ़ गये। भगवान शंकर एवं पार्वती जी का शानदार झांकी का प्रदर्शन भी किया गया ! कथा के बीच बीच में श्री दिलीप कृष्ण जी ने विभिन्न ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करके श्रोताओं का ज्ञान वर्धन किया। श्रोताओं ने भी संगीतमय श्री राम कथा का रसपान किया ! संगीतमय श्री राम कथा सुनने के लिए क्षेत्र के पुरुष महिलाओं की भारी भीड़ जुट रही है। इस अवसर पर एड पवन कुमार सिंह, प्रभाकर पांडेय, काकू सिंह, रमेश त्रिपाठी, सृजन पांडेय,अशोक कनौजिया एड, धर्मेंद्र कुमार समेत तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे !

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!