Advertisement

गोंडा : घाघरा में उफान खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर दो तहसीलों के 15 गांव बाढ़ की चपेट में बढ़ी दुश्वारियां।

www.satyarath.com

• घाघरा में उफान खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर दो तहसीलों के 15 गांव बाढ़ की चपेट में बढ़ी दुश्वारियां।

www.satyarath.com

गोंडा जिले में घाघरा और सरयू नदी में बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कर्नलगंज और तरबगंज तहसील के करीब 15 गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। सोमवार की शाम केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक घाघरा नदी खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सोमवार को गिरजा बैराज से 155103 शारदा बैराज से 153584 सरयू बैराज से 6726 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी उफान पर है। बाढ़ का खतरा बढ़ने से प्रशासन करनैलगंज और तरबगंज तहसील में सक्रिय हो गया है। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि हमारे यहां घाघरा नदी दो तहसीलों कर्नलगंज और तरबगंज को प्रभावित करती है। वर्तमान समय में नदी खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंधों की निगरानी के लिए बाढ़ टीमों को सतर्क किया गया है। हमारे दो तहसील के करीब 15 गांव जो तटबंधों से सटे हैं। जिसमें जल्दी बाढ़ का पानी आ जाता है। इन गांवों के शरणार्थियों की विशेष निगरानी की जा रही है। सभी बाढ़ चौकियां को अलर्ट कर दिया गया है। तटबंधों की बराबर निगरानी की जा रही है। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!