Advertisement

आगरा :   गर्भ में लड़का है या लड़की, घर ही नहीं कार में भी करते थे भ्रूण लिंग जांच…फीस लेते दोगुनी।

www.satyarath.com

•  गर्भ में लड़का है या लड़की, घर ही नहीं कार में भी करते थे भ्रूण लिंग जांच…फीस लेते दोगुनी।

www.satyarath.com

आगरा के बाईंपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण का गोरखधंधा चल रहा था। गर्भ में लड़की होने पर गैंग गर्भपात करा दिया जाता था। पुलिस द्वारा पकड़े गए मुख्य आरोपी ने बताया कि घर जाकर भी भ्रूण लिंग जांच करते थे। बस इसके लिए फीस अधिक ली जाती थी। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के बाईंपुर में भ्रूण लिंग जांच का गैंग ऑनडिमांड भी कार्य करता था। गर्भवती के घर जाकर भ्रूण लिंग जांच करने पर दोगुनी फीस लेते थे। वहीं अपनी पहुंच के आसपास बुलाकर कार में भी जांच की सुविधा देते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने यह खुलासा किया सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि बाईंपुर स्थित घर से योगेंद्र सिंह उर्फ बनिया निवासी रैपुरा अहीर, मोहन सिंह यादव निवासी मुरली नगर रुनकता, देवेंद्र सिंह निवासी रैपुरा अहीर, सुंदर सिंह निवासी रामनगर फिरोजाबाद, अतुल कुमार निवासी बाईंपुर और सती नगर रामबाग निवासी विनेश कुमार की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।इनमें योगेंद्र सिंह सरगना है। पूछताछ में पता चला कि ये कई बार कार में ही भ्रूण लिंग जांच कर देते थे। इसके लिए ये कार की डिकी में अल्ट्रासाउंड करने की पोर्टेबल मशीन रखते थे। उच्च घरों की गर्भवती महिलाओं के भ्रूण लिंग जांच करने के लिए घर में ही मशीन लेकर पहुंचते थे। इसके लिए दोगुना यानी 20-25 हजार रुपये वसूलते थे। इन सभी की भी जांच की जा रही है।

दिन में आतीं 8-10 गर्भवतियां

पुलिस ने बताया कि बाईंपुर में रोजाना 8-10 गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए लाया जाता था। इसमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, धौलपुर, भरतपुर, ग्वालियर, मुरैना समेत आसपास के जिलों से गर्भवती महिलाएं आती थीं। ये एजेंट लेकर आते थे, जिनको प्रति केस करीब 5000 रुपये मौके पर ही दिए जाते थे। ये 6-8 महीने में स्थान भी बदल देते थे। पूछताछ में पता चला कि गैंग शहरी क्षेत्रों के बाहर ठिकाना बनाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!