Advertisement

विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई

https://satyarath.com/

विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई

आज श्रावण मास के अवसर पर सिरोंज तहसील के ग्राम चठौली से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई चुनरी यात्रा में सैंकड़ों भक्त माता रानी के भजनों के साथ डीजे पर थिरकते हुऐ चल रहे थे चुनरी यात्रा ग्राम महुआ खेड़ा गोपाल नगर दीपना खेड़ा सालपुर कला बामोरी शाला होते हुए मां जानकी धाम करीला पहुंची करीला धाम पहुंचकर सभी ग्राम वासियों द्वारा मां जानकी जी को चुनरी चढ़ाई गई तत्पश्चात विशाल भंडारा किया गया
चुनरी यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ इसी क्रम में ग्राम महुआखेड़ा में सभी ग्राम वासियों द्वारा चुनरी यात्रा का स्वागत किया गोपाल नगर में नीतेश शर्मा ग्रुप द्वारा दीपनाखेडा पर सरपंच अजय रघुवंशी द्वारा भव्य स्वागत किया गया
चाठौली निवासी संजीव दांगी ने बताया की मां जानकी के दरबार में मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है

लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!