अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी -नाग पंचमी: जहां रखी जाती देवकली की मिट्टी, वहां नहीं आते सांप, कुंड में स्नान से दूर होता है कालसर्प दोष
लखीमपुर खीरी के देवकली का देवेश्वर नाथ मंदिर जिले और आसपास के लोगों की आस्था का केंद्र है। नाग पंचमी के दिन काल सर्प दोष के निदान के लिए देवकली का विशेष महत्त्व है। मान्यता है कि सर्प आहुति करने वाले कुंड में नाग पंचमी के दिन स्नान करने और कुंड की मिट्टी घर ले जाकर रखने से सांपों के डसने और घरों में आने का भय नहीं रहता है। तीर्थ स्थल पर प्रत्येक वर्ष विशाल मेला लगता है। नाग पंचमी के दिन काल सर्प योग शांति महायज्ञ होता है। इस बार नाग पंचमी पर यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों लोगों ने कुंड में स्नान किया।
देवकली के बाबा देवेश्वरनाथ मंदिर में प्रत्येक वर्ष नाग पंचमी का विशाल मेला लगता है। यहां बने दर्जनों शिवलिंगों के पास आसपास जिले से आने वाले लोग सर्प दोष मुक्ति के लिए सामूहिक हवन करवाते हैं। इस वर्ष भी काल सर्प योग शांति महायज्ञ श्रावण शुक्ल नाग पंचमी को श्रीमती चंद्रकला आश्रम-संस्कृत विद्यापीठ के तत्वाधान में हुआ।















Leave a Reply