• पनियरा से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू,लोगों में खुशी।
महराजगंज, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,पनियरा के सतत प्रयास से पनियरा नगर पंचायत से, राजधानी लखनऊ तक के लिए परिवहन निगम की बस सेवा सुरू हुई।इस बस सेवा के संचालन का शुभारंभ,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (पनियरा नगर पंचायत) अध्यक्ष दिलीप कसौधन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पनियरा (नगर पंचायत) नगर अध्यक्ष दिलीप कसौधन ने नारियल तोड़ कर पूजा अर्चना की,बस की विधिवत आरती उतारने के बाद बाद,हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर पनियरा के व्यापारी एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के दर्जनों पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिए।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सराहनीय कार्य से लोग काफी प्रसन्नचित हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कसौधन ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आभार व्यक्त किया। एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सर्वजीत वर्मा जी का भी बहुत – बहुत आभार व्यक्त किया।बताते चलें की अभी कुछ दिनों पहले ही,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के ही प्रयास से, पनियरा से रामनगरी अयोध्या धाम तक के,लिए परिवहन निगम की बस सेवा सुरू हुई थी।
















Leave a Reply