Advertisement

बीकानेर-रात्रि के समय नाजायज रूप से घर में घुसकर नाबालिग के साथ की छेड़खानी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रात्रि के समय घर में घुसकर एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। बालिका के पिता द्वारा नामजद युवक के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है जिसमें बताया कि रविवार रात वह घर की छत पर सो रहा था और उसकी पत्नी व पुत्र, पुत्री नीचे आंगन में सो रहे थे। रात 12.30 बजे करीब रीड़ी निवासी आरोपी युवक उसके घर में घुसा और उसकी पुत्री के पलंग पर बैठ गया। आरोपी ने बालिका से छेड़छाड़ करते हुए उसके मुंह पर हाथ रख दिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बालिका ने हाथ हटाकर शोर मचाया तो परिवादी, उसका पुत्र व पत्नी जाग गए व आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया परन्तु आरोपी भाग छुटा पुलिस ने बीएनएस सहित पॉक्सो की तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!