सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए घी रखने के चांदी का पात्र चोरी करने के आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी नीरज नाई पुत्र मनोज कुमार नाई निवासी श्रीडूंगरगढ़ को जेल भेजने के निर्देश दिए गए। बता देवे की एक अगस्त को दोपहर 12:00 बजे के करीबन आरोपी युवक मंदिर में आया था और वहां खिड़की में रखी चांदी के पात्र को कपड़े में लपेटकर उठाकर ले गया यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। वर्तमान पुजारी द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था जिसके बाद हैड कांस्टेबल देवाराम की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुए सामान को भी जप्त कर लिया है।
















Leave a Reply