सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ गौरव पथ रोड़ स्थित किसान सभा भवन में एसएफआई तहसील स्तरीय छात्राओं की बैठक का आयोजन किया जिसमें “वर्तमान राजनितिक परिप्रेक्ष्य में छात्राओं के समक्ष चुनौतियां” विषय पर चर्चा हुई। एसएफआई की पुर्व राज्य सयुक्त सचिव व वर्तमान जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ. सीमा जैन ने कहा भारतीय सामाजिक व्यवस्था और राजनीतिक व्यवस्था किसी भी तरह से महिलाओं ओर छात्राओ को समानता का दर्जा नही देती, पर्याप्त सवेधानिक प्रावधानों के बावजूद भी महिलाओं छात्राओ को सामाजिक और राजनीतिक तौर पर समानता का दर्जा नही देती ऐसे में अगर छात्राए स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई में शिक्षा और संघर्ष के नारे के साथ अध्यन्नरत रहते हुए महिला अधिकारों को धरातल पर व्यवहारिक रूप से हासिल करने के लिए काम करेगी तो निश्चित रूप से सामाजिक परिवर्तन की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगा, क्योंकि एसएफआई विद्यार्थियो से आह्वान करती है कि “लड़ो लड़ाई पढ़ने को, पढ़ो समाज बदलने को” एसएफआई छात्रनेत्री सुमित्रा तूनगरिया छात्राओ के हिंसा के खिलाफ़ एसएफआई पुरजोर विरोध करती हैं, ओर अपने अधिकारों से सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का राह दिखाती हैं। सरिता भूवाल कविता जाखड़ ने कहा की राजकीय कन्या महाविद्यालय का भवन स्थानातरण कॉलेज और उपखंड प्रशासन की उदासीनता से अब तक नहीं हुआ है, हालांकि राज्य में इसी के साथ बने भवनों में कॉलेज स्थानातरण हो चुका है, अगर जल्द भवन स्थानांतरण नही होता है तो एसएफआई कॉलेज के ताला बंदी कर धरना दिया जायेगा। इस दौरान बैठक में एसएफआई पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, तहसील सचिव गोपी पूनिया, रामधन जाखड़, माया बाना, तारा मेघवाल, सरिता भूवाल, चुकी मेघवाल, लक्ष्मी गर्वा, राधा जाखड़, पूजा कड़वासरा, कविता जाखड़, ममता सोनी, इंद्रा चौहान, सानिया सैनी सहित अनेक एसएफआई छात्राए उपस्थित रही।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-लड़ो लड़ाई पढ़ने को, पढ़ो समाज बदलने को छात्राओं ने लगाए नारे

















Leave a Reply