दौसा से रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की खबर
दौसा मीना हाइकोर्ट नांगल गांव पंच अथाई में आदिवासी महोत्सव बनाने को लेकर तैयारी जोर-जोर से–
सिकराय विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पीले चावल बांटकर अधिक से अधिक लोगों को दिया न्यौता:

नांगल गांव पंच अथाई में आदिवासी महोत्सव बनाने को लेकर तैयारी जोर-जोर से चल रही है। पंच अथाई में 9 अगस्त को होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह के लिए कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन मीणा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार को दर्जनों गांवों का दौरा कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की गुहार लगाई । गीजगढ़ में विश्राम सैनी, घूमना में सिकराय सरपंच संघ अध्यक्ष विपिन कुमार,जोध्या , मोहलाइ और फर्राशपुरा में सरपंच सायरमहेश गुर्जर के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। संयोजक ने दर्जनों गांव में दौरा किया और ग्रामीणों को पीले चावल देकर अधिक से अधिक संख्या में आदिवासी दिवस की कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की ।इस दौरान संयोजक धूंधी राम, गीजगढ़ सरपंच प्रतिनिधि विश्राम सैनी, अंगद मीना, नाथू लाल सैनी, यशवंत गुप्ता, जयप्रकाश पंडा,पिंटू छोकरवाड़ा ,घूमना सरपंच विपिन मीणा, फर्राशपुरा सरपंच प्रतिनिधि महेश गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।


















Leave a Reply