रिपोर्टर (रावेंद्र केसरवानी रोहन प्रयागराज उत्तर प्रदेश) उपजिलाधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जन शिकायतों को सुना
(प्रयागराज) शनिवार मेजा सम्पूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी मेजा दसरथ कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त मेजा रवि कुमार गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इसदिवस पर अधिकारियों ने समय से पहुंचकर तहसील में आये हुए फरियादियों को बारी बारी से शिकायतों को बड़ी ही गंभीरता से सुना और उनसे जुड़े विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिये है।वही उपजिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।वही पुलिस मामलो को लेकर एसीपी मेजा के भी तेवर बदले नजर आए उन्होंने पुलिस सम्बंधित शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का थाना अफसरों को निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में तहसीलदार मेजा प्रभात कुमार पाण्डेय,नायब मेजा अश्वनी तिवारी,नायब माण्डा अनुग्रह सिंह,नायब लालतारा राजेन्द्र सिंह वीडियो मेजा,उरुवा थाना मेजा,माण्डा खीरी पुलिस अफसरों के साथ सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीयो ने सहयोग दिया।
















Leave a Reply