Advertisement

वाराणसी। कचहरी परिसर में जलभराव का जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने किया निरीक्षण, सीवर लाइन व नालियों की साफ़ सफाई के लिए जल्द से जल्द विभागों को दिए निर्देश

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
वाराणसी सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी। कचहरी परिसर में जलभराव का जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने किया निरीक्षण, सीवर लाइन व नालियों की साफ़ सफाई के लिए जल्द से जल्द विभागों को दिए निर्देश

वाराणसी। जिलाधिकारी एस० राजलिंगम ने शुकवार को जलभराव की समस्या को लेकर कचहरी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर लाइन ठीक कराने, नालियों की साफ़ सफाई एवं फर्श की इंटरलॉकिंग के लिए नगर निगम को निर्देशित किया। इस सम्बन्ध में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कचहरी में हनुमान मंदिर के पास जलभराव की समस्या है, जिससे फर्श धंस गई है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एस। राजलिंगम ने शुक्रवार को मौका मुआयना कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने जल कल विभाग के अधिकारियों से दूरभाष से सम्पर्क कर रजिस्ट्री ऑफिस से जिला पंचायत तक के सीवर लाइन को ठीक कराने और कचहरी की नालियों की प्रॉपर साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम को धंसे फर्श का इंटरलॉकिंग कराने और नालियों को ठीक तरीके से ढकने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से कचहरी में बन रहे कैंटीन और टीन शेड के प्रगति की भी जानकारी ली

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!