Advertisement

वाराणसी। मिर्जमुराद के ठटरा में दुकानदार को चार लोगों ने लाठी डंडे मार कर सिर फोड़ा, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। मिर्जमुराद के ठटरा में दुकानदार को चार लोगों ने लाठी डंडे मार कर सिर फोड़ा, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव स्थित नहर के समीप चुनार मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर शुक्रवार 4 की संख्या में पहुंचे लोगो ने लाठी डंडे से दुकानदार से मारपीट की। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक लाल सिंह यादव का सर फट गया। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक ने तीन नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दिया। चर्चा है कि इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक व एक व्यवसायी के दिव्यांग पुत्र से शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। इसी बात को लेकर मारपीट हुई होगी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!