Advertisement

वाराणसी ,बीएचयू संगीत व मंच कला संकाय में बही सुरों की बयार, कलाकारों नें मोहा मन…

वाराणसी ,बीएचयू संगीत व मंच कला संकाय में बही सुरों की बयार, कलाकारों नें मोहा मन…

www.satyarath.com

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंचकला संकाय के गुरुवासरीय कार्यक्रम श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज़ परंपरागत रूप से प्रार्थना- श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन” के गायन से हुआ। गायन विभाग की शोध छात्राओं क्रमशः श्रेया पाण्डेय, अलंकृता रॉय एवं बालूकाबेला द्वारा प्रार्थना प्रस्तुत किया गया। इनके साथ तबले पर अभिनन्दन मिश्रा तथा हारमोनियम पर उज्जवल सहानी नें संगति प्रदान की। छात्राओं की प्रस्तुति को श्रोताओं नें सराहा।

इसके पश्चात् काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारतरत्न महामना मदन मोहन मालवीय की प्रस्तर प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वाद्य विभाग के छात्र प्रत्युष कुमार मेहता तथा अभिषेक सिंह के युगल बाँसुरी वादन से हुआ। आपने राग हंसध्वनि में आलाप, जोड़ व झाला के उपरान्त विलम्बित रूपक, मध्यलय तथा द्रुत तीनताल में गत प्रस्तुत किया। अंत में कार्यक्रम का समापन धुन से किया। तबले पर पीयूष कुमार नें सुन्दर संगति प्रदान की।

संकाय के पंडित लालमणि वाद्य संग्रहालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संकाय प्रमुख प्रो. संगीता पण्डित नें किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन गायन विभाग की शोधार्थिनी अपर्णा पाण्डेय तथा धन्यवाद-ज्ञापन नृत्य विभाग की सहायक आचार्य डॉ. खिलेश्वरी पटेल नें किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकजनों के साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!