Advertisement

बीकानेर-विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचा जा सकता है।” – स्वामी गणेशानंद जी

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

“विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचा जा सकता है।” – स्वामी गणेशानंद जी

श्रीडूंगरगढ़ 1 अगस्त। ज्ञान ज्योति गुरुकुल रेवला धाम के संस्थापक स्वामी गणेशानंद जी ने हाल ही में सेवाभारती द्वारा संचालित सेवा धाम छात्रावास का दौरा किया। संत के दौरे ने न केवल बच्चों में उत्साह भरा, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। स्वामी जी ने अपने संबोधन में बच्चों को भारत की महान हस्तियों के उदाहरण देकर समझाया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार डॉ.भीमराव अंबेडकर ने अत्यंत कठिनाइयों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की और भारतीय संविधान का निर्माण किया। स्वामी गणेशानद जी ने महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि एक गरीब मछुआरे का बेटा भी अपने सपनों को साकार कर सकता है यदि उसमें सच्ची लगन और मेहनत हो। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कलाम ने अपने संघर्ष और परिश्रम से भारत को मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भर बनाया और देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। उन्होंने बच्चों को यह भी याद दिलाया कि महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी एक छोटे से शहर से आकर विश्व क्रिकेट में अपना नाम रोशन कर सके। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने सपनों को बड़ा रखें और बिना किसी संकोच के उन्हें पूरा करने की कोशिश करें।सेवा भारती के जिला मंत्री, सुभाष चंद्र शास्त्री ने स्वामी गणेशानंद जी का धन्यवाद किया और कहा कि उनके दौरे ने बच्चों को नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस छात्रावास का उद्देश्य बच्चों को न केवल शिक्षा देना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और समाज के लिए योगदान देने योग्य बनाना भी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!