Advertisement

बीकानेर-रात में हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए क्या आप भी खाते हैं केला, तो जान लें इसके नुकसान

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

रात में कई बार भूख लगने पर लोग हेवी खाने की जगह फल खाकर इस भूख को मिटाने की कोशिश करते हैं खासतौर से केले तो आपको बता दें कि रात में केला खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। रात में इसे खाना हो सके तो अवॉयड करें। जान लेते हैं रात में केले खाने के नुकसान। कई तरह के न्यूट्रिशन से भरपूर केला सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। इसमें प्रोटीन,कैल्शियम, कार्ब्स, फाइबर, विटामिन-बी6,विटामिन-सी,पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होते है। इंस्टेंट एनर्जी के लिए केले से बेहतरीन दूसरा फल नहीं। इसके नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है, एनीमिया से बचाव होता है, पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है, लेकिन ये फायदे तभी मिलेंगे जब आप इसे सही समय पर खाएंगे, मतलब अगर आप रात में केले का सेवन करते हैं, तो ये फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। रात में केला खाने से सर्दी-जुकाम, बलगम, पेट खराब और कई दूसरी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं इसलिए रात में केला खाना अवॉयड करें। चलिए जान लेते हैं रात में केले खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

बढ़ सकता है वजन

अगर आप भी रात में केला खाते हैं,तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं क्योंकि रात के समय बॉडी का मेटाबॉलिज्म रेट कम होता है। केले में कैलोरी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसको पचने में भी काफी समय लगता है। ऐसे में अगर आप रात में केला खाते हैं तो आपका तेजी से वेट बढ़ सकता है।

डाइजेशन पर पड़ता है असर

केले में अच्छी-खासी मात्रा में स्टार्च और फाइबर पाया जाता है,जिसकी वजह से इसे पचने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में अगर आप रात में केला खाते हैं, तो आपको पेट संबंधी बीमारी जैसे पेट दर्द, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं।

सांस संबंधी समस्या

रात में केला खाने से साइनस, अस्थमा या सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कहीं अगर आपको डायबिटीज है, तब तो और ज्यादा प्रॉब्लम हो सकती है, तो केला खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Disclaimer:

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!