Advertisement

सी एम राइज शासकीय मॉडल विद्यालय आगर ने पर्यटन क्विज में मारी बाजीउमावि दर्शन सागर सुसनेर चौथे स्थान पर एडेड

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

सी एम राइज शासकीय मॉडल विद्यालय आगर ने पर्यटन क्विज में मारी बाजीउमावि दर्शन सागर सुसनेर चौथे स्थान पर एडेड

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता – 2024 का आयोजन

उमावि दर्शन सागर सुसनेर चौथे स्थान पर एडेड उमावि डोंगर गाँव 5 वां स्थान एवं विवेकानंद उमावि सोयतकला 6 वा स्थान पर रहा

सुसनेर,आगर – मालवा, जिला मुख्यालय से खबर 27 जुलाई शनिवार को मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के दिशा -निर्देशन पर्यटन क्विज प्रतियोगिता – 2024 का आयोजन जिला मुख्यालय पर सरस्वती शिशु मंदिर आगर में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ हुए पंजीयन में 74 विद्यालय की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो चरण में आयोजित की गई। प्रथम चरण में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक लिखित परीक्षा संपन्न हुई। लिखित परीक्षा के पश्चात संपूर्ण विद्यार्थियों ने भोजन ग्रहण करने के पश्चात शिशु मंदिर के मानस भवन हाल में प्रतियोगिता के दूसरे चरण मल्टीमीडिया क्विज के लिए प्रवेश किया।

मल्टीमीडिया राउंड में लिखित परीक्षा से टॉप 6 टीमों का चयन किया गया

जिनके मध्य में क्विज मास्टर शरद बंसिया द्वारा रोचक ढंग से मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया गया। टॉप 6 टीमों में शासकीय मॉडल स्कूल आगर, ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर आते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये स्थान पक्का किया।

द्वितीय स्थान पर शासकीय उमावि डोगरगाँव रहा एवं तृतीय स्थान पर द शेफर्ड स्कूल आगर रहा । इसके साथ ही उमावि दर्शन सागर सुसनेर चौथे स्थान पर एडेड उमावि डोंगर गाँव 5 वां स्थान एवं विवेकानंद उमावि सोयतकला 6 वा स्थान पर रहा

इनमें से प्रथम तीन टीम विजेता एव अंतिम तीन टीम उपविजेता घोषित की गई। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मप्र के दो पर्यटक स्थानों पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से भ्रमण करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ क्विज प्रतियोगिता प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा कौल, पर्यटन बोर्ड से उपस्थित राहुल चौहान एवं जिला शिक्षा अधिकारी आरजी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रतियोगिता के अंत में समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं टॉप 6 टीमों को मेडल एवं मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण हेतु पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए कूपन वितरित किए गए

आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी आरजी शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी बृजमोहन चौबे, कंप्यूटर प्रभारी राहुल वैष्णव, भोजन प्रभारी प्रहलाद सिंह तोमर, मंच संचालक श्री कृष्ण कुमार शर्मा, स्टॉपवॉच प्रभारी से सुरेश सोनी मंच सच्चा प्रभारी पारस मंडलोई, पंजीयन टीम श्री रिंकू जैन, हर्षा बघेरवाल, दीक्षा मनीष, कविता सोनी, गोपाल गिरी गोस्वामी, अशोक कुमार नागर, हर्षा सोलंकी, अनीता व्यास उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!