Advertisement

वाराणसी में स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नहीं होंगी शराब व तम्बाकू की दुकानें –

www.satyarath.com

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल वाराणसी में स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नहीं होंगी शराब व तम्बाकू की दुकानें –
www.satyarath.com

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल नें शुक्रवार को पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक की। जिसमें स्कूल व बच्चों की सुरक्षा के सम्बन्ध में कई निर्णय लिए गये।
बैठक में विभिन्न सुरक्षा उपायों जैसे कि स्कूल परिसरों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और साइबर सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए छात्रों और स्टाफ को आनलाइन खतरों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने पर भी विचार किया गया। उक्त बैठक में पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० दीपक मधोक, अध्यक्ष राहुल सिंह, सचिव पुष्पा अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज राजगड़िया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सीपी नें निर्णय लिया कि स्कूल के 100 मीटर के रेडियस में किसी भी प्रकार से शराब, पान, गुटखा, सिगरेट आदि की दुकानें नहीं होंगी। यदि स्कूलों के आस पास इस तरह की दुकानें देखी जाएंगी, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।
इसके साथ ही स्कूलों के आसपास एंटी-रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहेगी। स्कूल के समय पर यातायात सुव्यवस्थित किये जानें हेतु होगी यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। जिससे बच्चों और आमजनों को ट्रैफिक की कोई समस्या न झेलनी पड़े।
यातायात नियमों के क्रम में 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं के वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही होगी। स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही स्कूल की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
प्रदीप शुक्ल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!