Advertisement

बाराबंकी:वन माफियाओं का आतंक प्रतिबंध पेड़ों पर चलाया आरा

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।
एक पेंड़ मां के नाम अभियान की धज्जियां उड़ानें में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे वन माफिया।

ताज़ा मामला वन रेंज दरियाबद थाना बदोसरांय अंतर्गत ग्राम पंचायत अद्रा गांव का है जहां वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से 3 आम के प्रतिबंधित पेड़ों को रात के अंधेरे में काटकर नष्ट कर दिया गया है। जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का अभियान चलाकर एक पेड़ मां के नाम लगवाने का कार्य कर रही है तों वहीं वन माफिया अपने मनमानी तरीके से पेड़ो को नष्ट करने का काम कर रहे है।
आये दिन क्षेत्रों मे पेंड़ो को काट कर अपनी आधारभूत आवश्यकताओं को पूरी कर रहे हैं और धरती मां की कोख को उजाड़ रहे है जिससे आने वाले समय मे पृथ्वी भयंकर तबाही की ओर अग्रसर करने मे पुरजोर बलबूते और चोरी छुपे पेड़ो नष्ट करने से बाज नही आ रहे है।

वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी वन माफियाओं पर कार्यवाही करने के बजाय एक दो पेड़ों का जुर्माना करके अपना पल्ला झाड़ लेते हैं जिससे वन माफियाओं के हौंसले बुलंद होते साफ नज़र आ रहे हैं श।

इस संबंध में दरियाबाद वन सेक्सन प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि अद्रा निवासी सुखराम से 3 पेड़ों का जुर्माना किया गया है।।

(संवाददाता यश प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट)
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!