सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ मे मुलभुत सुविधाओं की कमी के चलते ABVP कार्यकर्ता विजय सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से बताया की महाविद्यालय को शुरु हुए 6 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है लेकिन अभी तक न तो महाविद्यालय का भवन बना है,न ही पिने के पानी,शौचालय आदि जैसी मुलभुल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिससे महाविद्यालय मे आने वाले विद्यार्थियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनके अलावा स्टॉफ,कक्षा कक्ष की कमी,फर्नीचर तथा संसाधनों की व्यवस्था सुचारु करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री के नाम महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।


















Leave a Reply