Advertisement

सुसनेर – एक पेड मां के नाम अभियान अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में किया गया 4000 हजार से अधिक पौधो का रोपण

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

एक पेड मां के नाम अभियान अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में किया गया 4000 हजार से अधिक पौधो का रोपण

https://satyarath.com/

डीईओ, डीपीसी ,बीआरसी एवम जनशिक्षकों ने की मानिटरिंग

सुसनेर,आगर मालवा, जिला मुख्यालय से खबर गुरुवार को 25 जुलाई।एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में पौधारोपण किया गया।, कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने शिक्षा विभाग के लिए 25 जुलाई तारीख निर्धारित कर 4000 पौधा रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके परिपालन में, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिलापरियोजना समन्वयक द्वारा जिले के प्रत्येक
शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को प्रति विद्यालय 5- 5 पौधा रोपण करने के निर्देश दिए गए थे
जिला परियोजना समन्वयक रजनीश स्वर्णकार ने बताया की समस्त बीइओ , बीआरसीसी , बीएसी, सीएसी ने स्कूलों में पहुंचकर पौधरोपण किया है तथा लगाए गए पौधो को वायुदूत एप पर अपलोड भी किया है उन्होंने सभी संस्थाप्रधानो को भी लगाए गए पौधो को वायु दूत एप पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए है
जिला परियोजना समन्वयक रजनीश
स्वर्णकार ,एपीसी राज यादव, अर्चना भटनागर , जिला साक्षरता समन्वयक मंगलेश सोनी जनशिक्षक देवेश दुबे , प्रतापसिंह आर्य ने ग्राम रोझाना तहसील बडौद के प्राथमिक विद्यालय , एवम नलखेड़ा तहसील के बालिका छात्रावास में उपस्थित होकर पौधा रोपण किया। इस अभियान में ईको क्लब, स्काउट , रेडक्रॉस , स्थानीय समुदाय की भी सहभागिता भी रही, शालाओं में शालाप्रबंधन समिति सदस्यो एवम सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया गया और पौधो का महत्व बताकर उनकी सुरक्षा एवं देखभाल की शपथ भी दिलवाई गई।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!