सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
जनपद पंचायत आगर में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर 94 आवेदको का चयन
जनपद पंचायत आगर में सुरक्षा जवान विशेष भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। इस भर्ती शिविर में 203 आवेदकों ने पंजीयन कराया एवं इनमे से 94 अभ्यर्थियों का चयन किया
सुसनेर,आगर – मालवा, जिला मुख्यालय से खबर गुरुवार 25जुलाई।जिला प्रशासन आगर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत आगर में सुरक्षा जवान विशेष भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। इस भर्ती शिविर में 203 आवेदकों ने पंजीयन कराया एवं इनमे से 94 अभ्यर्थियों का चयन किया जाकर ऑफर लेटर दिए गए है। उपरोक्त सुरक्षा जवान विशेष भर्ती केम्प में नियोजक केप्सटोन सर्विस लिमिटेड हैदराबाद कंपनी के भर्ती कर्ता अधिकारी श्री सूरजभान मीणा ने उपस्थित होकर अभ्यर्थियों का शारीरिक नापजोख उपरांत चयन किया गया। इस पर सीईओ जनपद पंचायत मोहनलाल स्वर्णकार उपस्थित थे।


















Leave a Reply