Advertisement

बीकानेर-आवासीय कॉलोनी, सरकारी विद्यालय, के बीच मे शराब की दुकान खोलने का महिलाओं सहित नागरिकों ने जताया विरोध दिया भेजा आबकारी विभाग को आपत्ति पत्र पढ़ें पूरी खबर, देखें फोटो।

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

आबकारी विभाग द्वारा वार्ड पांच में शराब बेचने के लिए अस्थाई दुकान को चिन्हित किया जा रहा है। आज ड्यूटी ऑफिसर रश्मि जी जैन ने वार्ड नंबर 5 में. स्वास्तिक हेल्थकेयर एवं कोऑपरेटिव ग्रामीण बैंक के पास ही दुकानों में शराब विक्रय हेतु अस्थाई दुकान को चिन्हित किया जा रहा है जो की आवासीय कॉलोनी के बीचों बीच है एवं सार्वजनिक स्थान हॉस्पिटल राजकीय बालिका विधालय जो कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील का सबसे बड़ा विधालय है जिसमें कक्षा 12 वी तक प्रतिदिन लगभग 1500 बालिकायें आती है एक छोटे बच्चों का निजी विद्यालय, तीन प्रमुख अस्पताल सहित मेडिकल सेवाओं का मुख्य स्थान, आवासीय कॉलोनी जहां 100 से 150 जैन समुदाय के घर है।जैन साधु संतों का प्रतिदिन दोनों समय भोजन कलेक्शन हेतु इन स्थानों के आसपास जैन समाज के घरों में पधरपन रहता है जिन के कारण जैन समाज के सभी लोगों में इसका भारी रोष है व जैन समाज इस चीज का पूरजोर विरोध प्रकट करता है क्योंकि जैन समुदाय शराब मांस आदि का सदियों से विरोध करता आ रहा है। महज 50 मीटर की दूरी पर कोऑपरेटिव ग्रामीण बैंक है। जहां प्रतिदिन ग्रामीण महिलाओं एवं बुजुर्ग पुरुषों का काफी आना-जाना रहता है। जिसमें किसी भी शराबी द्वारा महिलाओं एवं बुजुर्ग पुरुषो के साथ शराब के लिए लूट की घटना हो सकती है। पास ही 2 बड़े अस्पताल जिसमे एक
मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल है जहाँ बड़ी संख्या में मरीजो का आना जाना रहता है। ऐसे में जैन समुदाय की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने यहां शराब की दुकान नहीं खोले जाने की आवाज बुलंद करते हुए उपखंड अधिकारी के मार्फत जिला आबकारी अधिकारी को आपत्ति पत्र भेजा
महिलाओं ने विरोध जताते हुए कहा कि शराब बढ़ते अपराधों का मुख्य कारण है और यहां बालिका विद्यालय व शराब व मांस का विरोधी समाज जैन समुदाय के बहुतायत घर होने से हम शराब की दुकान यहां नहीं खोलने देंगे। प्रदर्शन में शामिल नागरिकों ने बताया कि इसी स्थान के निकट ही सरकारी व निजी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध है। चिह्नित दुकान के पास बैंके भी है जहां दिन भर आमजन का आना जाना रहता है। यहां एक छोटे बच्चों का स्कूल भी स्थित है। वार्ड 5 के सभी वार्डवासियों सहित अनेक नागरिकों ने मिलकर इस दुकान को निरस्त कर इसे किसी ओर स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, श्रीगोपाल राठी, भंवरलाल दुगड़, सुरेंद्र कुमार जैन, संदीप तोलम्बिया, राधेश्याम शर्मा, महेंद्र पुगलिया जैन, शुभम जैन, मालचंद, मनीष जैन, रजनीश, विनय, हेमराज जैन, वितीन जैन, मनमोहन राठी, डॉ केएल पेड़िवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं व नागरिक विरोध में शामिल हुए। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!