Advertisement

बीकानेर-गोरक्षा संकल्प राष्ट्रीय पदयात्रा बीकानेर से वृंदावन तक 550 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे महावीर सिंह राजपुरोहित, श्रीडूंगरगढ़ में गौभक्तो ने किया स्वागत ।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

रक्षा संकल्प राष्ट्रीय पदयात्रा के चौथे संस्करण के तहत सोमवार को बीकानेर से वृंदावन तक की पदयात्रा आरंभ हुई। इसके तहत बीकानेर के महावीर सिंह राजपुरोहित वृंदावन तक की पैदल यात्रा पर रवाना हुए।पैदल यात्रा करेंगे बीकानेर के महावीरसिंह राजपुरोहित । राजपुरोहित इस यात्रा में 550 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसके लिए उन्हें 20 दिन का समय लगेगा। वे हर रोज करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राजपुरोहित के साथ आर्यन जोशी मोटरसाइकिल पर चलेंगे। वे बीकानेर से रायसर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर, थानागाजी, डीग, गोवर्धन होते हुए वृंदावन पहुंचेंगे। सोमवार को राजपुरोहित की वृंदावन तक की पैदल यात्रा शुरू हुई।लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज ने हरी झंडी दिखाकर महावीर सिंह को पैदल यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर समारोह के विशिष्ट अतिथि उप महापौर राजेंद्र पवार, भाजपा के महामंत्री मोहन सुराणा, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य, साइबर थाने के उपाधीक्षक मानाराम गर्ग ने भी महावीर को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।विदित रहे कि गोरक्षा के लिए राजपुरोहित 10 हजार किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे, जिसमें से अब तक 1750 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं। वृंदावन की यात्रा पूरी करने के बाद करीब 2300 किमी की यात्रा पूरी हो जाएगी। अब तक राजपुरोहित ने इन क्षेत्रों तक की पैदल यात्रा महावीरसिंह राजपुरोहित ने गायों की रक्षा के लिए 2019 से अब तक तीन यात्रा पूरी कर ली है। इस बार चौथी वृंदावन तक की पदयात्रा चौथी पदयात्रा होगी। उन्होंने 2019 में बीकानेर से अंबाजी, गुजरात की 500 किमी, 2021 में जालौर से धूमड़ा माताजी 450 किमी की यात्रा की। इसके अलावा 2022 में बीकानेर से उज्जैन महाकाल तक की 750 किमी की है। पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत पदयात्री महावीर सिंह राजपुरोहित का जगह-जगह स्वागत किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ में गौ प्रेमियों ने किया स्वागत

आज सुबह महावीर सिंह राजपुरोहित के श्रीडूंगरगढ़ पहुँचने पर विश्वकर्मा मन्दिर में कस्बे में गौ भक्त आनंद जोशी की टीम ने स्वागत किया इस दौरान गौ प्रेमी गणेश शेखावत, सत्यनारायण जी स्वामी,श्याम गिरी,संदीप,विष्णु,मुकेश जोशी श्रीभगवान, गणेश कायल, पूनम चंद सुथार आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!