मनोज कुमार माली सुसनेर
सुसनेर महात्मा ज्योतिबा सब्जी मंडी विगत 10 से 15 वर्ष से नगर परिषद चालू नहीं करा सका
रोड पर होने से सब्जी मंडी में लगता है आए दिन जाम
सुसनेर नगर में महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी नगर में लगभग 10 से 15 वर्ष से बनी हुई निर्माणदिन है परंतु सुविधा नहीं होने से एवं गंदगी का अंबार व लाइट ना पानी की व्यवस्था होने से लोग सब्जी मंडी में सब्जी क्रेता एवं विक्रेता ऐसी गंदगी में कैसे खरीदी कर सकते हैं जबकि ऐसा नहीं है की नगर में किसी ने इसकी आवाज नहीं उठाई आमजन लोग परेशान है क्योंकि जहां पर सब्जी मंडी लगती है उसके आसपास जितनी भी दुकानें हैं सभी दुकानदार इस सब्जी मंडी में भीड़ होने से उनकी दुकानो पर ग्राहक नहीं जाने से परेशान रहते हैं दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारियों को उनके द्वारा कहीं बार आवेदन भी दे चुके हैं और रोज यहां पर जाम लगता है और कई बार तो ट्रैफिक ज्यादा होने से लोगों में विवाद की स्थिति एवं मार ,कूट भी हो जाती है परंतु आज दिनांक तक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने इस और देखा तक नहीं जबकि सब्जी मंडी की जगह पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है लेकिन शासन के द्वारा कोई भी निर्देश अभी तक नहीं लिए गए और ना ही अतिक्रमण हटाया गया एवं अतिक्रमण करने वालों ने शौचालय को भी तोड़ दिया गया और लोगों ने रास्ता बना लिया एवं अपनी-अपने मकान के सामने दुकान खोलकर दुकान का सामान रख लिया गया परंतु नगर परिषद में आज दिनांक तक इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जबकि यहां सुसनेर के बीच नगर में सब्जी मंडी है और इसे हटाकर अब अन्य जगहों पर ले जाने की बात कही जा रही है जबकि सुसनेर में बीच नगर में नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधियो के द्वारा यह की सब्जी मंडी 10 से 15 वर्ष से चालू नहीं कर सके और नई सब्जी मंडी बनवाने की बात कहीं जा रही एवं जगह देखी जा रही है ताकि इसमें भी लोगों के द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ सके और चढ़ा सके अगर ऐसा नहीं है तो आज दिनांक तक या सब्जी मंडी चालू क्यों नहीं हो सकी।
आखिरकार जनप्रतिनिधि हुआ अधिकारी क्यों नहीं दे रहे ध्यान क्या कारण हो सकता है
हमारे संवाददाता के द्वारा नगर परिषद सीमा ओ, पी, नागर सुसनेर से कई बार पूछने पर बताया जाता है कि
मैं सब्जी मंडी वालों की एक-दो दिन में मीटिंग लेकर अंदर बिठाने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े परंतु यह बात तो करीब करीब 6 माह से ऊपर हो चुके हैं परंतु ना तो कोई आधिकारिक किसी जिम्मेदार नेता ने इन गरीब सब्जी विक्रेताओं के बारे में सोच और ना ही सब विक्रेताओं के बारे में सोचा आए दिन इस सब्जी मंडी में जगह नहीं होने के कारण लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं व कीचड़ के कारण सब्जी खरीदने आने वाले महिला बच्चे और पुरुष कई बार गिर जाते हैं परंतु ना तो कोई इससे छुटकारा पाना चाहता है और ना ही कोई इस समस्या को खत्म करना चाहता है जबकि सब्जी मंडी के आसपास कोई शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है इससे महिला एवं पुरुषों को बहुत समस्या होती है ऐसा नहीं है कि सब्जी मंडी में शौचालय नहीं था परंतु लोगों के द्वारा जबरन कब्जा कर रखा है वह तोड़फोड़ कर रखी है जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान आम जनता होती है परेशान करें तो क्या करें जबकि स्वच्छ भारत के अभियान के तहत साफ-सफाई संपूर्ण प्रकार से रहना चाहिए परंतु सब्जी मंडी में साफ-सफाई तो दूर किसी भी प्रकार से कोई सुविधा नहीं है फिर भी सुसनेर नगर एक सुंदर नगर के नाम से जाना जाता है


















Leave a Reply