Advertisement

बीकानेर-गाड़ी रूकावाकर किया लाठियों व सरियों से जानलेवा हमला, दी जान से मरने की धमकी मामला थाने में दर्ज

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

जेल से तीन जनों की जमानत लेकर लौट रहे परिजनों पर हमला करने की घटना क्षेत्र के गांव सेरुणा से सामने आई है। देवाराम पुत्र पूर्णाराम गोदारा निवासी खारड़ा ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया की इसी गांव के ही राकेश,मुकेश पुत्रगण बाबूलाल,रामदयाल,मुखराम सारण सहित 10-12 लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज करवाया है।परिवादी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह हीरालाल,सागरमल, मघाराम की जमानत करवाने के लिए अपने परिवार के तीन चार सदस्यों को साथ लेकर कोर्ट मे गवाही देने गये थे। जमानत लेने के बाद वह करीब 7 बजे काराग्रह से रवाना हुए। जब वे लोग पूनरासर रोड पर पहुंचे तो अचानक 3 कैम्पर गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे-पीछे लगाकर गाड़ी रुकवा दी। गाड़ियों मे से आरोपी हाथों मे सरिया व लाठिया लेकर निकले तथा जानलेवा हमला कर दिया। परिवादी की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। जब वे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों ने उसके भाई नौरंगलालकी जेब से 7500 रुपए तथा गले मे पहनी सोने की चैन निकाल ली। आरोपियों ने हीरालाल, सागरमल, मघाराम को जान से मारने की धमकी भी दी। परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच हेड कांस्टेबल आवड़दान को सौंपी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!