सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
इंडसइंड बैंक ब्रांच मैनेजर नरेंद्र सिंह राजपुरोहित के प्रमोशन होने पर तुलसी सेवा संस्थान के योग साधकों ने बधाई दी।
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षा ध्यान सभागार भवन में आयोजित नियमित योग शिविर में कस्बे के गणमान्य योग प्रेमी हरि प्रसाद भादू, मुलचंद पालीवाल, प्यारेलाल सोनी, खियाराम सोनी, लाला राजस्थानी, अजय कुमार सुखीजा, पन्नालाल सारण, ओम प्रकाश गोदारा, राकेश कुमार पडिहार, दामोदर बोहरा, आदिल चोपदार, गुड़ियां नैन, नारायण डागा, श्याम सुंदर मूंधड़ा, योगिता कालवा, मंजु कालवा, योगानंद कालवा, रामधन मीणा, कुंभाराम घिंटाला, गिरदावर चैनाराम चौहान, दीपिका सुखीजा, चंद्र मुखी घिंटाला, प्रेम लता डागा, श्रद्धा मूंधड़ा, अंजली सोनी, किरण डागा, रेखा सोनी, रेखा बोहरा, रिद्धि बोहरा, तथा संस्था के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी व पूरी टीम ने ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा के सहयोगी के रूप में रहे योगाचार्य नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित जो सहायक उपाध्यक्ष (एवीपी ग्रेड I) से वरिष्ठ सहायक उपाध्यक्ष (एवीपी ग्रेड II) के पद पर पदोन्नत इंडसइंड बैंक लिमिटेड में होने पर बधाई दी। ओम कालवा ने बताया नरेंद्र सिंह राजपुरोहित का जीवन वाकई में प्रेरणा स्रोत है। सरल स्वभाव, मितभाषी, धेर्यवान, सहनशील, संस्कारवान, तपस्वी, सामाजिक कार्यकर्ता, योग प्रेमी व सर्वगुण सम्पन्न कालवा ने आभार व्यक्त किया।



















Leave a Reply